लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर योजना के पांचवें चरण में भूखण्ड आवंटन के लिए 5 और 6 अक्तूबर को लॉटरी होगी। लाटरी सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल, विभूति खण्ड, गोमती नगर में होगा। प्राधिकरण के अनुसार 5 अक्तूबर को 112.5 वर्ग मीटर के भूखण्डों के लिए सभी श्रेणियों के आवेदकों का लॉटरी ड्रॉ कराया जाएगा। वहीं 6 अक्तूबर को 162 और 200 वर्ग मीटर के भूखण्डों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। एलडीए ने सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...