लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: बीती 4 जून की रात हुई थी फायरिंग वारदात में इस्तेमाल पिस्टल-कारतूस बरामद लखनऊ, संवाददाता।

फायरिंग की घटना गोमतीनगर विस्तार स्थित सदर तहसील अंडरपास के पास चार जून की रात अधिवक्ता व साथियों की स्कॉर्पियो पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सजायाफ्ता हत्यारोपी और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई एसओ गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेयी ने बताया कि तहसील सदर अंडरपास के निकट सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। घटना के समय गोमतीनगर विस्तार खरगापुर निवासी अधिवक्ता शुभम त्रिपाठी, अमित सिंह, अभिषेक मिश्रा, मिहिर सिंह और अमन सिंह गाड़ी से उत...