Lucknow News: अधिवक्ता के घर से 80 हजार के तार चोरी
लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। आशियाना के शारदा नगर योजना, रुचिखंड-2 में चोरों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। पीड़ित अधिवक्ता संजय सिंह के मुताबिक 6 अगस्त को अज्ञात चोर घर में घुसे और वहां लगी वायरिंग के तार कटर से काट दिए। इसके साथ ही घर में रखे तारों के बंडल भी उठा ले गए। चोरी गए तारों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। अधिवक्ता की तहरीर पर गुरुवार को आशियाना पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.