लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: शहर में बढ़ते अतिक्रमण, यातायात अव्यवस्था और गंदगी पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-3, जोन-5 और जोन-8 में अवैध कब्जे हटाए गए, जबकि महानगर से उमराव मॉल तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ 31 चालान कर 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर कल से रास्ता बदला रहेगा, इधर से आ-जा सकेंगेजाम वाले क्षेत्रों से हटाए गए अवैध कब्जे जोन-3 में जानकीपुरम द्वितीय, सेक्टर-जे, सेक्टर-डी अलीगंज और इंजीनियरिंग कॉलेज ओवरब्रिज के आसपास सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले ज...