लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में सरोजनीनगर फायर स्टेशन के पास करम कंपनी के सामने हुआ। युवक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तलाशी के दौरान उसके पास से ऐसा कोई कागजात या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक ने काली पैंट और हल्के हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसकी चप्पलें घटनास्थल के पास पड़ी मिलीं। बताया जाता है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आसपास स्थित कंपनियों के कर्मचारियों को बुलाकर भी युवक की पहचान कराने...