लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भदैंया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतका और घायलों की पहचान बाद में मृतका की पहचान फातिमा पत्नी असलम, उम्र 75 वर्ष, निवासी ग्राम भदैंया, थाना लम्भुआ के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों की पहचान नीलम पत्नी प्रदीप कुमार, उम्र 36 वर्ष एवं आशीष सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, उम...