लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में एलीट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों व प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता ने करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास गुप्ता व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्...