लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को बजरंग बली (राहुल गुप्ता) और प्रभु श्रीराम (आदित्य वाल्मीकि) वेशधारी कलाकारों को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक मजबूर और बेबस कलाकार की प्रतिभा का दुरुपयोग अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर एक कलाकार से हनुमान जी के रूप में नृत्य करवाया। वाद किया कि सरकार के आने पर इनकी रचनात्मकता व स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। विशेष प्रतिभावानों के सामाजिक योगदान को 'यश भारती सम्मान' व एक लाख रुपये प्रतिमाह देकर उनका आजीवन अभिनंदन करेंगे। यह भी पढ़ें- ये चंदा नहीं चढ़ावा है; भगवान राम-हनुमान बने कलाकारों को अखिलेश ने 51-51 हजार दिए संसद में चं...