लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लखनऊ जोन की क्रिकेट टीम का चयन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। चयन ट्रायल लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे खेल मैदान पर सुबह 7 बजे से आयोजित होगा। इसमें लखनऊ स्थित विश्वविद्यालय से संबद्ध और सहयुक्त महाविद्यालयों के पात्र छात्र हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। लखनऊ जोन के नोडल अधिकारी प्रो. नसीम अहमद खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक छात्र निर्धारित समय से पहले मैदान पर पहुंचें। सभी प्रतिभागियों को अपनी व्यक्तिगत क्रिकेट किट साथ लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: खेल--क्रिकेट टीम के चयन को ट्रायल आज जो छात्र पहले ही लखनऊ विश्वविद्यालय की ...