Lucknow-Kanpur Expressway: 20 दिन में छह जगह धंसी सड़क, रॉन्ग साइड दौड़ रहीं गाड़ियां
संवाददाता, अगस्त 5 -- Lucknow-Kanpur Expressway: जिस लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जाम मुक्त और सुरक्षित सफर का सपना दिखाकर शुरू किया गया, वही अब यात्रियों के लिए खतरे का रास्ता बन गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस एक्सप्रेसवे पर पहली ही बारिश ने निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी है। सबसे गंभीर बात यह है कि बारिश में एक तरफ की तीनों लेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद गाड़ियों को दूसरी कैरिजवे पर रॉन्ग साइड से चलाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले मार्ग पर यह व्यवस्था किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। आलम यह है कि महंगा टोल वसूलने के बावजूद एनएचएआई यात्रियों को सुरक्षित सफर देने में नाकाम साबित हो रहा है। बीते 20 दिन में एक्सप्रेसवे पांच बार अलग-अलग स्थानों पर धंस चुका है। बार-बार सड़क उखड़ने, बैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.