नई दिल्ली, जून 23 -- Lucknow Fire Tragedy: यूपी के लखनऊ के अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में लगी आग ने कई युवाओं की जिंदगी को झकझोर दिया। आग से बचने के लिए एक 26 साल के युवक ने फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी। लेकिन गेट पर लगी ग्रिल में उसके कमर में धंस गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं बिल्डिंग में आग लगने से अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 9 लोग घायल हो गए। अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एमएस-103 बिल्डिंग में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई।वहीं, आग लगने से बचने के लिए जयंत गुप्ता ने प्रथम तल से छलांग लगा दी। लेकिन कूदने के दौरान गेट पर लगी सरिया उनकी कमर में धंस गई, जिससे वह जख्मी हो गए। जयंत को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जयंत ऐशबाग स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रदीप कुमा...