LSG vs PBKS: मिचेल मार्श हुए बाहर, मगर पंजाब किंग्स के लिए अपना ही खिलाड़ी है सबसे बड़ा खतरा
नई दिल्ली, मई 23 -- लखनऊ सुपर जायंट्स टीम आज अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल 2026 का आखिरी मैच खेलने उतरेगी। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में यह मैच उसके लिए कम, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए ज्यादा मायने रखता है। इसके पीछे का कारण यह है कि अगर पंजाब किंग्स को जीत मिली तो टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हारने पर कहानी खत्म हो जाएगी। ऐसे में पंजाब की टीम इस मैच को जीतना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को मैच से पहले एक खुशखबरी भी मिली है। दरअसल, पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी ये है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी मैच में अपने टॉप स्कोरर का साथ नहीं मिलेगा। 13 मैचों में 563 रन बनाने वाले मिचेल मार्श आखिरी मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि वह नेशनल ड्यूटी पर चले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.