नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- LSG vs GT Match LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है। 164 रन 8 विकेट खोकर लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड पर बनाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने जीटी के लिए 4 विकेट निकाले। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम में कोई बदलाव कप्तान गिल ने नहीं किया। लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं। 165 रनों के जवाब में 45 रन बिना विकेट खोए गुजरात टाइटन्स ने बना लिए थे, लेकिन साई सुदर्शन पावरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.