LSG से हारकर मुश्किल में फंसी चेन्नई सुपर किंग्स, कोच बोले- हमारे लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
लखनऊ, मई 16 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से मिली हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके बाकी बचे दोनों मैच अब फाइनल जैसे हो गए हैं और उन्हें टूर्नामेंट का यह दौर पसंद आता है। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी एलएसजी की टीम ने सीएसके को करारी शिकस्त दी, जिससे उसके 12 मैच में अब 12 अंक ही रह गए हैं और उसके लिए बाकी बचे दोनों मैच नॉकआउट जैसे बन गए हैं। चेन्नई ने लखनऊ के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने मिचेल मार्श की 38 गेंदों में खेली गई 90 रन की पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। हसी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे टूर्नामेंट का यह दौर बहुत पसंद है, क्योंकि हर मैच फाइनल जैसा होता है और हम अभी उसी स्थिति में हैं। हमें अपने आखिरी दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.