लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम की 40 रन की करारी हार के बाद निराश नजर आए। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम पिच को सही ढंग से पढ़ने में विफल रही। 160 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के 119 रन पर सिमट जाने के बाद पंत के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। उन्होंने प्रसारकों से कहा, 'मेरे पास कोई जवाब नहीं है। बल्लेबाजी ने हमें निराश किया। हम एक टीम और समूह के रूप में निराश हैं।' यह भी पढ़ें- सूर्यवंशी के IPL डेब्यू के बाद उनसे ज्यादा किसी ने नहीं मारे छक्के, देखें टॉप 5 उन्होंने कहा, 'आपको जवाब बाहर नहीं, अंदर ढूंढने होंगे। बल्लेबाजी के दौरान हमें थोड़ा समय लेना चाहिए था। कोई बहाना नहीं है। मुझे खुद भी पारी को गहराई तक ले जाना चाहिए था। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें जिम्मेदारी लेनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.