नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रातभर हंगामा हुआ है। यहां विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद छात्रों में जबरदस्त गुस्सा है। छात्रों ने रविवार शाम यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं। इस बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की खबरें भी सामने आई हैं। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम हिंसा एक बार फिर तब भड़क उठी जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया और उनके वाहनों पर हमला भी किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद एडीजीपी एमएफ फारूकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल बाद में एलपीयू परिसर में प...