नई दिल्ली, जुलाई 1 -- LPG Price 1 July: एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज 1 जुलाई को दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत तो Rs.942 ही रहेगी, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर Rs.2930 हो गई है। पहले Rs.3,113.50 थी। इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत जस की तस है।LPG के नए रेट्स नए रेट के अनुसार लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3236 रुपये से घटकर 3052.5 रुपये पर आ गया है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर तो 968 का ही है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर आज से 3255.50 की जगह 3081.50 रुपये का हो गया है। वहीं पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लेह में आज घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50...