नई दिल्ली, जुलाई 17 -- LPG Price Today: आज 17 जुलाई को दिल्ली में इंडेन का 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 673 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये पर ही टिका है। जहां तक 5 किलो वाले छोटकू सिलेंडर के रेट की बात है तो उसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यह भी 349.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है। एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं है। बता दें ईरान युद्ध के दोबारा भड़कने के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार के LPG के पुख्ता इंतजाम के चलते सप्लाई में कोई संकट नहीं है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अब अमेरिका गैस का बड़ा सप्लॉयर बन गया है। इसके अलावा अर्जेंटीना, चिली, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देशों से भी गैस खरीदी जा रही है। अप्...