नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- पेट्रोल और डीजल की तरह देश में एलपीजी के दाम भी स्थिर ही हैं। इस साल अबतक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ है। वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आखिरी बार 1 नवंबर को बढ़ा था। हालांकि, यह बढोतरी काफी कम थी। फिर भी 2026 का साल कमर्शियल सिलेंडर के ग्राहकों के लिए आफत भरा रहा है। इस साल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख हिस्सों में आज एलपीजी सिलेंडर किस रेट पर बिक रहा है।e-KYC अनिवार्य जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अबतक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके लिए नई मुसीबत खड़ी सकती है। 1 दिसंबर से ई-केवाईसी ना करवाने वाले ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक करने में दिक्कत होगी। वहीं, सब्सिडी पर गैस सिलेंडर पाने वाले ग्राहकों के लिए आधार अथंटिकेटेड केवाईसी जरूरी हो गई है। अ...