नई दिल्ली, मार्च 25 -- देश और दुनिया में इस समय LPG (रसोई गैस) को लेकर बड़ी हलचल है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर भारत समेत कई देशों की गैस सप्लाई और कीमतों पर दिखाई दे रहा है। आम लोगों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक, हर कोई इस संकट की चपेट में है।दुनिया भर में LPG संकट क्यों बढ़ा? मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के कारण दुनिया के सबसे अहम तेल-गैस रूट होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित हो गई है। इस रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है, लेकिन मौजूदा हालात में भारत के लिए आने वाले करीब 3 लाख टन LPG के कई टैंकर फंसे हुए हैं। भारत अपनी लगभग 60 प्रतिशत LPG जरूरत आयात के जरिए पूरी करता है, इसलिए इस रुकावट का सीधा असर देश पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई कम होने से कीमतों पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- प...