नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- दिवाली से ठीक पहले महंगाई का झटका धीरे से लगा है। आज 1 नवंबर से दिल्ली से लेकर चेन्नई और अहमदाबाद से लेकर शिलांग तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। बेंचमार्क दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल 2810 रुपये की जगह आज से 2820 रुपये का हो गया है। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये पर टिका हुआ है। बता दें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर को भी बढ़े थे। तब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ था। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर थे। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2994.50 रुपये से का हो गया है। अक्टूबर में यह 2983 रुपये का था। यहां गैस सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हुआ है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर का दाम 957.5 रुपये ही है। मुंबई में कमर्शियल 2764 और घरेलू अभी 941.5 रुपये है। अहमद...