नई दिल्ली, अगस्त 25 -- LPG e-KYC Last Date: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए दो बड़ी राहत की खबरें हैं। पहली खबर LPG ई-केवाईसी कराने की लास्ट डेट को लेकर है, जो बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। दूसरी खबर एलपीजी सिलेंडर के रेट को लेकर है। आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी रक्षाबंधन से पहले राहत है। दरअसल, तीनों सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने हाल के हफ्तों में ग्राहकों से कहा था कि अगर उन्हें घरेलू एलपीजी के रेट पर गैस सिलेंडर चाहिए तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें।किसने बताया कि बढ़ गई डेट द हिंदू की खबर के मुताबिक ऑयल इंडस्ट्रीज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अब LPG e-KYC की नई डेडलाइन 31 अगस्त है और जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इस बारे में मैसेज भी भेजा जाएग...