नई दिल्ली, अगस्त 17 -- LPG e-kyc last date: एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। ई-केवाईसी की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। अब आखिरी तारीख 23 अगस्त है। इससे पहले केवाईसी करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह अतिरिक्त समय ऐप में आ रही असुविधा सहित अन्य कारणों की वजह से दिया गया है। लास्ट डेट के करीब आने के बाद एलपीजी एजेसींज पर लम्बी लाइनें देखी जा रही थी। यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर अब नहीं होगी कोई कमी, केंद्र सरकार ने पहली बार लिया यह फैसला टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल राहत भले ही मिल गई है। लेकिन 23 अगस्त की नई डेडलाइन में भी ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस प्रक्रिया को लेकर आने वाले समय में ग्राहकों के बीच हलचल रहने वाली है। यह भी पढ़ें- 21.44% का फायदा, IPO की ध...