मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- Iran Israel War: मध्य-पूर्व में जारी जंग की तपिश का असर आनेवाले दिनों में जिले के उद्योग धंधों पर भी पड़ सकता है। खासकर औद्योगिक डीजल की कमी का असर सुधा डेयरी, एनटीपीसी और इंडियन पोटाश जैसी बड़ी इकाइयों पर पड़ सकता है। हालांकि, इसके प्रबंधन से जुड़ लोग फिलहाल किसी संकट से इंकार करते हैं। लेकिन, आनेवाले दिनों में होनेवाली कमी को लेकर चिंता भी जताते हैं। सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक (एमडी) फूल कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि अभी प्लांट में उत्पादन पूर्व की ही तरह हो रहा है। लेकिन, यही स्थिति रही तो आनेवाले दिनों में इसका असर प्रसंस्करित दुध व अन्य उत्पादों के निर्माण पर पड़ सकता है। इसको लेकर हमने अपनी चिंता से मुख्यालय को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। साथ ही विपरीत परिस्थिति के लिए दिशा निर्देश भी मांगा है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.