नई दिल्ली, मार्च 23 -- भारतीय झंडे वाले 2 एलपीजी टैंकर (पाइन गैस और जग वसंत) ने युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। ये जहाज सोमवार सुबह फारस की खाड़ी से रवाना हुए और जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार ईरान के लारक व किश्म द्वीपों के बीच से गुजरे, ताकि ईरानी अधिकारियों को अपनी पहचान साफ कर सकें। इन दो जहाजों में कुल 92,000 टन एलपीजी है जो देश की लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस के बराबर है। पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इनका भारत पहुंचना अगले दो दिनों में संभावित है, क्योंकि खाड़ी से भारत तक सामान्यतः दो से ढाई दिन लगते हैं। यह भी पढ़ें- ट्रंप ने ईरान पर हमले से ब्रेक का लिया फैसला, ईरानी मीडिया उड़ाने लगा मजाक इससे पहले, एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी गुजरात के मुंद्रा औ...