नई दिल्ली, मार्च 7 -- LPG Price 7 March: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के रेट आज से 115 रुपये तक बढ़ गए हैं। अभी होली से पहले ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा था। वह झटका केवल कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के उपभोक्ताओं को लगा, जब दिल्ली से पटना तक करीब 50 रुपये महंगा हुआ। इसबार घरेलू उपभोक्ताओं को 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के ग्राहकों को 115 रुपये का झटका लगा है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1883 रुपये में मिलेगा। 1 मार्च को 1768.50 का हुआ था। जबकि, 1 फरवरी में 1740.50 में मिल रहा था। कोलकाता में फरवरी में 1844.50 रुपये का था और 1 मार्च को 1875.50 रुपये का हो गया और अब आज से 1990 रुपये का हो गया है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1835 रुपय...