नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Rules Changed From 1 August 2026: हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव हो जाता है। जिसका सीधा असर हमारे और आपके जेब पर पड़ता है। 1 अगस्त 2026 से भी कई नियम बदल रहे हैं। जिसमें तत्काल टिकट, एलपीजी सिलेंडर, केवाईसी आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आज से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।1- LPG सिलेंडर के दाम हुए कम (LPG Price Today) दिल्ली मं आज 1 अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये की कटौती हुई है। कोलकाता में 209 रुपये दाम घट गए हैं। वहीं, मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 194 रुपये और 200 रुपये की गिरावट कीमतों में देखने को मिली है। बता दें, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज क्या शनिवार को भी SBI, HDFC ...