नई दिल्ली, जून 12 -- Lpg cylinder price news: ग्लोबल टेंशन की वजह से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एलपीजी सिलेंडर को लेकर ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। सिर्फ जून के महीने में ही सरकार ने 3 बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों की वजह से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। आइए इन तीनों फैसले के बारे में विस्तार से बात करते हैं।उज्ज्वला की सब्सिडी में की गई कटौती हाल ही में सरकार ने 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार कर दी है। बता दें कि वर्ष 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों को साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे। इसके बाद पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाकर नौ की गई थी। इसे अब घटाकर चार कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कुछ तो गड़बड...