नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- एलपीजी सिलेंडर की प्राइस, बुकिंग, सप्लाई और डिलीवरी को लेकर कई अपडेट्स हैं। शहरों में बुकिंग का अंतर 21 से 25 दिन और गांवों में 45 दिन तक है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि घरेलू एलपीजी पहले दी जा रही है और कहीं भी सिलिंडर खत्म होने की सूचना नहीं है। दूसरी ओर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं।यूपी में क्या हैं LPG के रेट लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां 950.50 रुपये में मिल रहा है वहीं कमर्शियल 2201 रुपये का है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 975 रुपये में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल 2262.5 रुपये में। आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 रुपये है तो कमर्शियल 2132.5 रुपये का। कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट 928 रुपये हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 र...