नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में रसोई गैस (LPG) की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महंगाई से दोनों देशों में हाहाकार है। बांग्लादेश में 2 महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम 475 टका यानी करीब 375 रुपये बढ़े हैं। यहां अब 12 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर इंडियन करेंसी में 1553 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में 12 किलो के एक सिलेंडर के दाम कुछ ही दिनों में 4,500 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर लाहौर में करीब 7,500 रुपये पर पहुंच गया। जबकि, भारत में जून से ही राहत है। बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार के मुताबिक महंगाई और गैस की किल्लत के बीच घरेलू LPG सिलेंडर खरीदना लोगों के लिए लगातार महंगा होता जा रहा है। सरकार की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बावजूद बाजार में उपभोक्ताओं को निर्धारित दर से भी ज्यादा पैसे च...