नई दिल्ली, मई 30 -- LPC price today: आज शनिवार को सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में जहां इजाफा हुआ है। वहीं, पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर स्थिर हैं। ग्राहकों के नजरिए से अगर देखें तो अच्छी खबर यह है कि एलपीजी की कीमतों में भी कोई भी बढ़ोतरी आज 30 मई को नहीं की गई है। यानी दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। लम्बे समय से एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफासरकार ने एलपीजी स्टोरेज को लेकर दिया नया आदेश (LPG Updates) केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 दिन के एलपीजी भंडारण का आदेश दिया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तेल कंपनियों को कम से कम 30 दिन का एलपीजी भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। भ...