नई दिल्ली, मई 30 -- ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। इस माहौल के बीच भारत सरकार एक्शन मोड में है। हाल ही में सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे एलपीजी (रसोई गैस) का इतना भंडारण तैयार करें कि कम से कम 30 दिनों की मांग पूरी की जा सके। बीते मार्च में शुरू हुए तनाव के बाद सरकार ने एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कई नियमों में बदलाव भी किए हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।क्या हैं नए नियम? नए नियमों के तहत, जिन परिवारों के पास पहले से ही PNG कनेक्शन है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने घरेलू सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए उन घरों की पहचान करना शुरू कर दिया है जो एक ही समय पर PNG और LPG दोनों का इस्तेमाल कर रह...