देहरादून, मार्च 22 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गहराए रसोई गैस संकट का सीधा असर अब आम आदमी की थाली पर पड़ने लगा है। सर्वे चौक स्थित इंदिरा अम्मा कैंटीन में भोजन के दामों में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले यहां दाल, चावल, सब्जी और एक रोटी वाली पौष्टिक थाली मात्र 20 रुपये में उपलब्ध थी। इसकी कीमत बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है। कैंटीन संचालक के अनुसार नियमित रूप से गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें मजबूरन 1200 रुपये में ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। लागत में इस बेतहाशा वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया है। कैंटीन में भोजन करने आने वाले दैनिक मजदूरों और छात्रों का कहना है कि कम दामों के कारण वे यहां आते थे। अब भोजन महंगा होने से उनके दैनिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। महंगाई और अधिक बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें-...