नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारत में रसोई गैस की बात करें तो LPG (Liquefied Petroleum Gas) लंबे समय से हर घर की जरूरत रही है। लेकिन अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति के चलते इसकी सप्लाई और आयात प्रभावित हुआ है। LPG की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई से जुड़ी ऐसी परेशानियों ने सरकार को नए विकल्प तलाशने पर मजबूर किया है। इसी वजह से अब खासकर शहरी इलाकों में PNG (Piped Natural Gas) को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने साफ कहा है कि जिन क्षेत्रों में PNG पाइपलाइन मौजूद है, उन्हें इसके जरिए ही कनेक्शन लेना होगा और LPG पर निर्भरता खत्म करनी होगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकार को PNG पर भरोसा क्यों है। साथ ही एक उपभोक्ता के तौर पर आपके लिए LPG बेहतर है या PNG, यह भी एक बड़ा सवाल है। आइए विस्तार से समझते हैं कि PNG क्या है, LPG से ...