नई दिल्ली, मार्च 19 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहा संघर्ष अब एक बेहद खतरनाक चरण में प्रवेश कर गया है। दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट्स में से एक, कतर के 'रास लफान' पर ईरान के भीषण हमले ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हाहाकार मचा दिया है। कतर एनर्जी द्वारा इस हमले के बाद उत्पादन रोके जाने से, भारत जैसे देशों में रसोई गैस (LPG) और प्राकृतिक गैस (LNG) के गहरे संकट की आशंका पैदा हो गई है। यह मिसाइल हमला हाल ही में इजरायल द्वारा ईरान के 'पार्स गैस फील्ड' पर किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। इजरायली हमले के तुरंत बाद, ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर को खुली चेतावनी दी थी कि आने वाले कुछ ही घंटों में उनके तेल और गैस संयंत्रों को निशाना बनाया जा सकता है। ईरान ने जिन संभावित लक्ष्यों के नाम लिए थे, उनमें शामिल हैं...