नई दिल्ली, मार्च 17 -- LPG Crisis: एलपीजी संकट ईद के पहले ही रमजान के महीने में इफ्तारी का स्वाद बिगाड़ रहा है। रमजान के इस पीक बिजनेस सीजन में ठेले-खोमचेवालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह समस्या पूरे भारत में स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्तरां तक, हर जगह इसका असर देखा जा रहा है। कहीं बिरयानी तो कहीं समोसे, कई जगहों पर चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं, तो कहीं मेन्यू से आइटम हटा लिए गए हैं।क्यों है एलपीजी संकट पश्चिम एशिया के तनाव और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में आई रुकावट का असर भारत की इनफॉर्मल फूड इकोनॉमी पर साफ देखा जा सकता है। लाखों लोगों की रोजी-रोटी और आम आदमी के सस्ते भोजन पर यह संकट भारी पड़ रहा है। आइए दिल्ली से लखनऊ तक के कई बाजारों की मिंट की ग्राउंड रिपोर्ट देखें क्या कहती है...दिल्ली के जाकिर नगर का हाल रात के 10 बजे हैं। सोमवार की रात और र...