नई दिल्ली, मार्च 10 -- LPG Gas Cylinder Price: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में रसोई गैस की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। मिडिल ईस्ट में सप्लाई प्रभावित होने से दुनियाभर में ईंधन और एलपीजी की कीमतों में तेजी आई है। इसी के चलते भारत में भी एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।क्या है लेटेस्ट भाव सरकारी तेल कंपनियों ने 7 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपये का हो गया है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस...