गुरुग्राम, अप्रैल 3 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पाइप के जरिये प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सप्लाई के लिए शहर के 8 क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। गुरुग्राम नगर निगम ने पीएनजी के लिए लाइन बिछाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। नगर निगम के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2026 के दौरान विभिन्न निजी और सरकारी गैस वितरण कंपनियों को लगभग 38 हजार मीटर यानी 38 किलोमीटर से अधिक लंबी गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (मंजूरी पत्र या आशय पत्र) जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इन सभी चिन्हित इलाकों में खुदाई और लाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा, जिसके बाद लोगों के घरों तक सीधा पाइप के जरिये रसोई गैस पहुंचने लगेगी। ढाई से तीन माह में कार्य पूरे होने की उम्मीद है। गैस एजेंसियों द्वारा...