नई दिल्ली, मार्च 23 -- LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस संकट के मोर्चे पर भारत को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। खबर है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दो और भारतीय जहाज निकल रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले शिवालिक और नंदा जहाज भारत LPG लेकर आए थे। वहीं, हाल ही में एक अमेरिकी जहाज भी मंगलरु बंदरगाह पहुंचा है। न्यूज18 की रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जग वसंत और पाइन गैस जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकल गए हैं। सोमवार को सुबह स्ट्रेट से निकले ये जहाज फिलहाल अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हैं और किसी भी समय भारत पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से मंजूरी के बाद ये जहाज भारत की ओर रवाना हुए हैं।भारतीय नौसेना का कमाल रिपोर्ट में सूत्रों के हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.