जयपुर, मार्च 13 -- देश में वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर चल रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने होटल और पर्यटन उद्योग को राहत देने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में एलपीजी की आपूर्ति और उसके होटल तथा पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।आज से व्यवसायों को औसत आवश्यकता का 20% गैस मिलेगा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सरकार ने स्थिति को सामान्य बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज से ही व्यवसायों को उनकी औसत मासिक वाणिज्यिक गैस आवश्यकत...