नई दिल्ली, जून 8 -- Adani ports share price: एलपीजी संकट के बीच गौतम अडानी की कंपनी- अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को अर्जेंटीना की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यात परियोजना के लिए ठेका मिला है। यह समुद्री सेवाओं का ठेका है। इसके साथ ही कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में प्रवेश किया है और अपने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवाओं के दायरे का विस्तार किया है। इस खबर के बीच अडानी पोर्ट्स के शेयर की रफ्तार सुस्त थी। सोमवार को शेयर की कीमत 1825 रुपये के स्तर पर थी।क्या कहा कंपनी ने? अडानी पोर्ट्स ने कहा कि यह ठेका एपीएसईजेड की सब्सिडयरी कंपनी (स्टेप-डाउन) अडानी हार्बर इंटरनेशनल एफजेडसीओ को अर्जेंटीना स्थित मेरिडियन ग्रुप के साथ एक संघ के जरिये दिया गया है। यह ठेका सदर्न एनर्जी एसए (सेसा) द्वारा आयोजित वैश्विक प्रतिस्पर्धी...