नई दिल्ली, मार्च 8 -- LPG Price: रसोई गैस यानी LPG की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए फिलहाल थोड़ी राहत भरी खबर है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में बढ़ोतरी के बाद घरेलू LPG के दामों में तुरंत फिर से बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। सरकार फिलहाल मौजूदा प्राइसिंग सिस्टम को ही जारी रखने के पक्ष में है, ताकि आम उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े। खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अभी भी प्रति सिलेंडर Rs.300 की सब्सिडी मिलती रहेगी, जिससे करीब 10.33 करोड़ परिवारों को राहत मिल रही है।क्या है डिटेल दरअसल, हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में Rs.60 की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अब Rs.913 का हो गया है, जो पहले Rs.853 का था। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण...