नई दिल्ली, मार्च 10 -- LPG Gas Cylinder: घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए सरकार ने एक अहम अपील जारी की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार (10 मार्च) को सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अनिवार्य e-KYC कराने को कहा है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए बताया कि सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) कराना जरूरी है। मंत्रालय के मुताबिक, यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त, आसान और तेज है और इसे लोग घर बैठे अपने स्मार्टफोन से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।सरकार की अपील सरकार की यह अपील ऐसे समय आई है जब देश के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसके पीछे पश्चिम एशिया में जारी तनाव को बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे वैश्विक ईंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.