प्रधान संवाददाता, मार्च 12 -- व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति में बाधा आने के कारण पटना में प्रतिदिन 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग यूनिटें, स्टील फैब्रिकेशन, आलमीरा रंगाई उद्योग सीधे-सीधे प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा होस्टल, निजी लॉज और मेस चलाने वाले उद्यमियों को भी काफी परेशानी हो रही है। कारोबारियों ने आशंका जतायी है कि यदि स्थिति जल्दी सामान्य नहीं हुई तो कई चीजों की कीमत में इजाफा होना तय है।स्टील फैब्रिकेशन उद्योग प्रभावित व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से पटना का स्टील फैबिक्रेशन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर पटना सिटी और फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत यह उद्योग बुरी तरह लड़खड़ाने लगा है। पटना में स्टील फैब्रिकेशन उद्योग का कारोबार लगभग पांच हजार कर...