नई दिल्ली, जुलाई 26 -- LPG Updates: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में बड़ा बदलाव हो गया है। इंडेन ने महज 4 घंटे में गैस सिलेंडर की डिलीवरी का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से शनिवार को Express Delivery सर्विस की शुरुआत की गई है। इंडियनऑयल इस सर्विस के जरिए Indane XTRALITE एलपीजी सिलेंडर की डिलवरी 4 घंटे के अंदर करेगा। बता दें, ये गैस सिलेंडर 10 किलोग्राम के होंगे। इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की भी डिलीवरी 4 घंटे में करने की शुरुआत कल शनिवार को हुई। यह भी पढ़ें- सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट 20 दिन में 12256 रुपये गिराकिन शहरों में अभी शुरू हुई है यह सर्विस (LPG Cylinder Service) मौजूदा समय में इंडेन के एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस की शुरुआत पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयम्बटूर में शुरू किया गया है। मध्य अगस्त तक यह देश के अन्य 25 शहरों मे...