नई दिल्ली, मार्च 11 -- ईरान में चल रही जंग के चलते भारत समेत कई देशों में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है। फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त रिजर्व है, लेकिन एलपीजी की सप्लाई में इसका तत्काल असर दिखने लगा है। देश के तमाम शहरों के रेस्तरां में गैस चूल्हे बंद होने की कगार पर हैं। इसके अलावा संसद में भी इस मुद्दे पर हंगामा बरपा है। यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर इसी तरह बंदी के हालात रहे तो आने वाले कुछ दिनों समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे हालात में सवाल यही है कि आखिर इस संकट से निजात कब तक मिलेगी। इस संबंध में हमने भू-राजनीतिक मामलों की समझ रखने वाले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विमल कश्यप से बात की। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से देश की जरूरत का गैस और तेल का बड़ा हिस्सा आता है। इसलिए ईरान में य...