नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत में सबसे महंगा सिलेंडर लेह में है। आज यहां घरेलू LPG सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है। घरेलू सिलेंडर दिल्ली के मुकाबले लेह में करीब 255 रुपये महंगा है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर में करीब 665 रुपये का अंतर है। इंडियन ऑयल के 8 जुलाई रेट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शिल सिलेंडर 2930 रुपये है। अगर पटना की बात करें तो यहां घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये का है, जो करीब 90 रुपये महंगा है। कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये है और दिल्ली से यह 297 रुपये महंगा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले दोनों एलपीजी सिलेंडर महंगे है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये...