नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका दीदियों ने अपने हाथों में लिया है। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं रसोई में इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाएं, उन्हें अपने गांव में ही यह चूल्हा उपलब्ध हो इसके लिए अब जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दीदी अब तक सोलर प्लेट और बल्ब आदि तैयार करती थीं। वह इंडक्शन चूल्हा भी तैयार करेंगी। इसके लिए राज्य की सात हजार जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दीदियों को आईआईटी मुंबई और दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जीविका की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। जीविका वुमेन इनिशिएटिव फॉर रिन्यूएबल एनर्जी एंड सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड गयाजी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। इस कंपनी से जुड़ी जीविका दीदी संजू देवी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.