पटना, मार्च 15 -- मध्यपूर्व में बीते 15 दिन से जारी जंग का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। चीजें महंगी हो रही हैं। दुकानदार कह रहे हैं कि यह सब गैस और अन्य सामान की आपूर्ति लड़खड़ाने के चलते है। वहीं सरकार का कहना है कि हालात इतने बुरे नहीं है। केंद्र ने शनिवार को कहा कि लोग अफवाहों के फेर में ना पड़ें और डर में खरीदारी ना करें। हालांकि, बाजार में घबराहट का माहौल है। खाने-पीने की वस्तुएं सहित कुछ चीजों के दाम बढ़े हैं। प्लास्टिक दाने की आपूर्ति लड़खड़ाने से सिरिंज, कैनुला, प्लास्टिक पाइप के दाम भी बढ़े हैं। मध्य-पूर्व में जंग और गैस की कमी का बुरा असर पटना के उद्योग-धंधों पर भी पड़ा है। पटना सिटी के प्लास्टिक ओर इससे संबंधित उद्योग व फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर है। वहीं फतुहा में स्टील उद्योग में उत्पादन में 50 ...