Lohardaga News: 25 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन के साथ दो गिरफ्तार
लोहरदगा, जुलाई 15 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू थाना पुलिस ने चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा मार्ग से ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में चांपी स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन बरामद किया गया। बरामद सामग्री में मार्क-ए का वजन 17 ग्राम और मार्क-बी का वजन आठ ग्राम पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.